क्या आपका अपने ऊपर से विश्वास उठ गया है? क्या आपने अवचेतन मन (subconscious mind) पर विश्वास करना छोड़ दिया है, क्योंकि वो आपके सपनों को पूरा नहीं कर पा रहा है? या क्या फिर आप अवचेतन मन से, अपने सपने पूरे करना चाहते हैं, लेकिन आपको सही तरीका नहीं पता है?
अगर इनमें से किसी भी सवाल का जवाब हां हैं, तो ये summary आपके लिए बहुत काम की होने वाली है। इस summary में हम, The Power of Your Subconscious Mind के best selling लेखक Dr. Joseph Murphy की एक काफ़ी छोटी, लेकिन शक्तिशाली किताब को summarize करने जा रहे हैं, जिसका नाम है, Believe In Yourself।
इस summary को यहाँ क्यों पढ़ें?
इसलिए, यदि आप मुझे मेरे YouTube Channel – Readers Books Club – से जानते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि मैं किताबों में कितनी गहराई तक जाता हूं और कुछ भी नहीं बल्कि सबसे अच्छा लाता हूं!
लेखक के बारे में
Joseph Murphy 20 मई, 1898 में, Ireland के छोटे से शहर में पैदा हुए। अपने late teens में, वो US जेब में सिर्फ $5 लेकर आए थे। अलग अलग jobs करने के साथ – साथ, उन्होंने pharmacy पढ़ने के लिए, एक school में enroll किया। अपने अच्छे दिमाग और सीखने की चाह के साथ, उन्होंने qualification exam को पास किया और एक pharmacist बन गए।
जब United States ने World War II में entry ली, तब उन्हें medical unit में काम करने को कहा गया। उस समय उन्होंने धर्म में बहुत रूचि दिखाई और दूसरे धर्मो के बारे में बहुत ज्यादा पढ़ने लगे। अपनी पढ़ाई से, Joseph काफी सारे Asian धर्मों में रुचि रखने लगे और उनके बारे में गहराई में सीखने के लिए, वो भारत आ गए। उन्होंने उन सारे धर्मों को, उनकी शुरूआत से पढ़ना शुरू किया।
Bible में Joseph का मतलब है ‘अनुशासित या नियंत्रित कल्पना।’ ये दिमाग की बुनियादी सुविधाओं में से एक है। इसके अंदर आपके ideas को, असलीयत में बनाने की ताकत है। कल्पना एक ऐसा साधन है, जो कि महान वैज्ञानिक, कलाकार, भौतिक विज्ञानी, आविष्कारक और mystics ने उपयोग किया है।
जब दुनिया ने कहा कि “ये असंभव है, ये नहीं हो हो सकता” तब imagination के साथ वाले इंसान ने बोला ‘ये हो गया है!’ एक महान businessman ने लेखक को बताया, कि कैसे उन्होंने एक छोटी सी दुकान से शुरू किया। उन्होंने कहा कि वो एक बड़ी corporation का एक सपना देखते थे, जिसकी branches पूरे देश में है।
उन्होंने ये भी कहा, कि वो नियमित रूप से अपने दिमाग में बड़ी factories, stores और इमारतों की तस्वीर बनाते थे क्योंकि उन्हें पता था, कि वो दिमाग की alchemy के जरिये सच हो सकते हैं। वो अमीर हुए, law of attraction के जरिए, विचार, दोस्त, पैसा, वो सब कुछ, जो उन्हें अपने सपनों को सच करने के लिए चाहिए था, वो आकर्षित करने लगे। उन्होंने अपनी कल्पना में बीज बोया। फिर वो इन सारे mental patterns के साथ जीने लगे, जब तक imagination ने उन्हें सच नहीं कर दिया।
एक चीज़ जो लेखक को अच्छी लगी जो इस businessman ने कही थी, “अपने आप को successful imagine करना, failure को imagine करने जितना आसान है, लेकिन कहीं ज्यादा interesting है।”
Imagination के ऊपर बहुत सारे colors के coting होते हैं। Coting का मतलब है psychological covering। आपके psychological कपड़े हैं mental attitude, mood और feelings, जो आप entertain करते हैं। आपका दोस्त जो गरीब है, आप उसे अमीर देख सकते हैं। आप उसका चेहरा खुशी से खिला हुआ देख सकते हैं।
जब आप कोई भी विचार या इच्छा कल्पना करते हैं, तो ये उसे सच बना सकती है। जहां पर abundance की कमी है, आप वहां abundance को कल्पना कर सकते हैं, जहां पर लड़ाई है, वहां पर शांति की कल्पना कर सकते हैं और जहां पर बीमारी है, वहां पर स्वास्थ्य की कल्पना कर सकते हैं।
अपनी कल्पना से आप 10000 मील दूर से, अपनी मां की अदृश्य आवाज को सुन सकते हैं। आप उन्हें स्पष्ट रूप से देख सकते हैं, जैसे कि वो आपके पास ही है। ये गजब की ताकत आपके अंदर है। आप इस शक्ति को विकसित और cultivate करके, सफल और अमीर बन सकते हैं।
सही मानसिक रवैया (attitude) क्या है?
लेखक यहां पर एक कहानी share करते हैं। काफी साल पहले, लेखक ने पुनर्जन्म पर, एक लेख print किया था। ये pamphlets एक bookstore के बाहर लगाए गए, जहां पर लेखक lectures देते थे। शुरूआत में काफ़ी कम pamphlet बिके क्योंकि जो sales girl थी, वो pamphlet के content को पसंद नहीं करती थी।
लेखक ने फिर उन्हें पुनर्जन्म का मतलब, Bible से समझाया। वो सब कुछ समझ गई और booklets के बारे में उत्साही हो गई और लेखक के lecture खत्म होने तक, वो सारे बिक गए और लेखक ये देख कर हैरान रह गए। ये एक सही mental attitude का उदाहरण है।
आपके mental attitude का मतलब है, कि आपका reaction लोगों, परिस्थितियां और आपके आस पास की स्थितियों के साथ। आपका आपके co-workers के साथ क्या रिश्ता है? क्या आप लोगों, जानवरों और Universe के साथ friendly है? क्या आपको लगता है, कि Universe आपके साथ बुरा कर रहा है?
संक्षेप में, आपका रवैया क्या है? अब अगर आपका रवैया सही नहीं है, तो आप उसे ठीक कैसे कर सकते हैं? चलिए देखते हैं, कि आप ये कैसे कर सकते हैं।
सही मानसिक रवैया (attitude) का विकास
आप एक सही mental attitude तब develop कर सकते हैं, जब आप ये महसूस करते हैं, कि कुछ भी बाहर का, आपकी मर्जी के बिना, आपको परेशान या चोट नहीं पहुंचा सकता। आप ही अपनी दुनिया के एक अकेले विचारक हैं और आपको कोई भी गुस्से में या दुख में, आपकी मर्जी के बिना नहीं भेज सकता।
ये जाने कि आप अपनी सोचने वाली दुनिया के master हो। Emotions thoughts को follow करते हैं, इसलिए आप अपने orbit में supreme हो।
क्या आप दूसरों को खुद को प्रभावित करने देते हैं? क्या आप अखबार की headline या फिर लोगों के मजाक से परेशान हो जाते हैं? अगर ऐसा है, तो आपका रवैया गलत है और आपको इसे बदलने की जरूरत है।
क्या आप दूसरों की बुराइयों के बारे में सोचते हैं? अगर हां, तो आपके अंदर जो emotion create होते हैं, उसे notice करें; वो नकारात्मक होंगे और आपकी सेहत और समृद्धि के लिए खराब होगा। चलो कल्पना करो, कि दूसरा इंसान मतलबी, झूठा है और तब उस भावना को notice करें, जो आपके अंदर उत्पन्न होता है।
अब स्थिति को उल्टा कर दें और उसी इंसान को सच्चा, sincere और प्यार करने वाला imagine करें, और फिर जो आपके अंदर emotion generate होता है, उसे notice करें, क्या ये positive है। तो फिर क्या आप, अपने attitude के master नहीं हो।
असलियत में, पूरी बात की सच्चाई ये है, कि आपकी जिंदगी के प्रति रवैया, इस बात से तय होता है, कि आपका भगवान के प्रति क्या नजरिया है। अगर आपका नजरिया है, कि भगवान spiritual power है और वो आपको हमेशा रास्ता दिखा रहे है और आपको अमीरी की तरफ लेकर जा रहे है, तब आप दुनिया को एक positive और affirmative तरीके से देख रहे होंगे।
एक 16 साल का school जाने वाला लड़का लेखक से आकर बोला, कि “मेरे बहुत गंदे grades आ रहे हैं। मेरी याददाश्त fail हो रही है। मुझे नहीं पता की बात क्या है?” लेखक कहते हैं, कि जो चीज गलत थी वो उसका रवैया। उसने ये जानकर एक नया रवैया अपनाया, कि उसकी पढ़ाई एक अच्छे college में entry लेने और एक advocate बनने के लिए कितनी जरूरी है।
उसने रोज प्रार्थना करना शुरू किया, जो सबसे तेज तरीका है, अपनी मानसिकता को बदलने का। इस लड़के ने यह समझा, कि उसके अंदर एक आध्यात्मिक शक्ति है। उसने ये दावा करना शुरू भी किया, कि उसकी memory बिलकुल perfect है और infinite intelligence उसे हमेशा वो चीज बताती है, जो उसे जानने की जरूरत है।
उसने दूसरे शिक्षकों और छात्रों के लिए प्यार और सद्भावना महसूस करना शुरू किया। ये लड़का अब उस आजादी को enjoy करता है, जो पहले कभी की ही नहीं। और ऐसा आप भी कर सकते हैं।
कल्पना शक्ति
हमने पहले भी कहा है, कि हमारे सारे mental attitudes, हमारी imagination से conditioned होते हैं। अगर आप imagine करते हैं, कि आज का दिन बहुत खराब होगा, कि आज का business बहुत खराब होगा, कि आज बारिश होगी, कि कोई भी customer आपके store में नहीं आएंगे, तब आप अपनी negative imagination का result देखेंगे।
उन सारी चीजों को imagine करें जो सुंदर है, नेक हैं और अच्छी हैं। आपकी जिंदगी के प्रति पूरा भावनात्मक रवैया, बदल जाएगा। आप जिंदगी के बारे में क्या कल्पना करते हैं? क्या आपकी जिंदगी खुशी से भरी होगी? या फिर पूरी जिंदगी परेशानियों से घिरी होगी? ये सच में, इंसान के कल्पना करने वाले दिमाग से ही है, जिनसे सारे धर्म जन्में।
Imagination से ही TV, radio, super jet और सारे आधुनिक अविष्कार, इस दुनिया में आए हैं। आपकी कल्पना infinity का एक खजाना है, जिससे सारे चुनिन्दा गाने, कला, कविता और आविष्कार निकलते हैं।
Imagination के बारे में और detail में समझने के लिए, आप “The Power of Your Subconscious Mind” किताब की summary पढ सकते हैं। इसका link ठीक निचे दिया गया है:
एक businessman जिसका business आगे बढ़ रहा है, लेकिन अगर वो negativity में फंसा रहता है, तो यह imagination के गलत इस्तेमाल का उदाहरण है। वो office से घर आता है, अपने दिमाग में विफलता की एक motion picture बनाता है, अपने bank account को खाली देखता है, अपने घर और business को बदलते हुए देखता है। अगर वो हमेशा इस picture में घुसता रहा, तो वो पक्का failure को अपने पास ला रहा है। उसके पास सफलता और असफलता की choice है, लेकिन उसने असफलता को चुना। ये है कल्पना की ताकत।
जो लोग फालतू की चिंताएं लेते हैं, वो लोग कभी भी कुछ अच्छा या प्यारा नहीं सोच सकते। वो ये जानते हैं, कि कुछ बुरा या बर्बाद करने वाला, होने वाला है। वो आपको एक भी कारण नहीं दे सकते, कि क्यों कुछ अच्छा होना चाहिए। लेकिन वो उन खतरनाक कारणों के साथ तैयार रहते हैं, कि क्यों कुछ बुरा होना चाहिए। अब आप पूछ सकते हैं कि ऐसा क्यों है?
लोग नकारात्मक क्यों सोचते है?
इसका कारण सरल है: ये लोग आदतन नकारात्मक होते हैं, यानी कि उनकी काफी ज्यादा सोच, नकारात्मक और विनाशकारी प्रकृति की होती है। और जैसे जैसे ये नकारात्मक विचारों की आदत बनाते हैं, तो वो अपने अवचेतन मन को भी नकारात्मक स्थिति में करते हैं। तो अभी ही चुन ले। रचनात्मक रूप से सोचना शुरू करें। सोचने का मतलब बोलना है। आपके विचार आपके शब्द हैं। अपने शब्दों को शहद जैसा मीठा बनाओ, जो तुम्हारे कानों के लिए मीठा हो।
आपकी इस समय ये summary पढते समय क्या inner speech है? शायद आप अपने आपको कह रहे हो, “मैं नहीं कर सकता। ये असंभव है। मैं अभी बुढा हूं। मेरे पास chance ही क्या है? मेरे पास पैसा नहीं है।”
आप देख सकते हैं, आपके शब्द शायद मीठे नहीं हैं। वो आपके कान के लिए मीठे नहीं हैं, वो ना ही आपको ऊपर उठाते हैं और ना ही आपको inspire करते हैं। तो एक संकल्प लें, अपने आपको ये शब्द कह कर, “मैं अब से अभी से, सिर्फ उन विचारों और ideas को अपने दिमाग में जाने दूंगा, जो मुझे प्रेरणा देते हैं और मुझे ताकत देते हैं।”
अवचेतन मन (subconscious mind) से बात करना
तो अब जाने कि आप कैसे positively एक idea या mental image को, अपने subconscious mind पर ला सकते हैं। इंसान का conscious mind, personal और selective है। ये choose करता है, analyze करता है और select करता है। ये reasoning का सारा काम करता है। अवचेतन मन को चेतन मन का सेवक भी कहा जा सकता है।
अवचेतन, चेतन मन के सारे आदेश को मानता है। इंसान का चेतन मन एक motor है और अवचेतन engine है। आपको motor start करनी होगी और engine अपना काम करेगा। चेतन मन की वजह से, अवचेतन मन की ताकत जागती है।
Step 1: शांत दिमाग
पहला कदम अपनी इच्छा, विचार या छवि को, अवचेतन मन में लाने का है – आराम करे और अपना ध्यान को स्थिर करे ताकि आप शांत हो सके। ये शांत, relax और दिमाग का शांतिपूर्ण रवैया, आपके दिमाग में कोई भी extra matter और गलत चीज़ जाने से रोकेगा। इसके साथ, दिमाग के शांत रवैये में, effort बिलकुल कम हो जाता है।
Step 2: देखना
दूसरे step में, आप जिस भी चीज को चाहते हैं उसकी reality को imagine करते हैं। यहां पर लेखक अपना उदाहरण देते हैं और इस उदाहरण को, आप अपनी मनचाही चीज़ को पाने के लिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
लेखक अपना घर बेचना चाहते थे। तो उन्होंने अपने बगीचे के आगे एक board लगाया, जिस पर लिखा था ‘मालिक द्वारा बिक्री के लिए।’
इसको लगाने के दूसरे दिन, लेखक ने अपने आप से सोने जाते समय कहा, ‘सोचो अगर तुमने घर बेच दिया, तो तुम क्या करोगे?’ फिर उन्होंने इस सवाल का खुदको जवाब दिया। और कहा ‘मैं उस board को उतार दूंगा और garage में फेंक दूंगा।’
अपनी कल्पना में उन्होंने board को उतारा और उसे garage में फेंक आए और इसे करने से उन्हें काम के पूरा होने की आंतरिक संतुष्टि मिली। अगले दिन एक बंदे ने उन्हें $1000 का deposit दिया और कहा, “अपने board को हटा ले, हम ये घर खरीद रहे हैं।”
लेखक ने एकदम उस board को हटा दिया और उसे garage में रख दिया। अंदर के काम से, बाहर का काम हुआ। जैसी image आप subconscious mind पर बनाओगे, वैसे ही image आपकी जिंदगी में बनेगी।
अगर एक इंसान के ऊपर bank का कर्जा बाकी है, लेकिन उसके पास उसे cover करने के पैसे नहीं हैं, तो अगर वो इस सिद्धांत को लागू करेगा, तो उसका अवचेतन मन उसे पैसे देगा। इस बारे में मत सोचो, कि ये कैसे होगा और कहां से होगा। अवचेतन मन के पास वो तरीके हैं, जिन्हें आप जानते भी नहीं हैं।
ये उन instruments में से एक है, जो भगवान ने इंसान को दिए हैं, जिससे कि वो अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। जिस इंसान के पास bank का कर्जा देने के पैसे नहीं है, वो आपको bank में cashier को cheque देते हुए imagine कर सकता है। जरुरी point ये है कि जो आपने mental picture बनाई है, उसके साथ बहुत ज्यादा दिलचस्पी हो जाना और उसे real और natural बनाना। जितने अच्छे तरीके आप उस picture को बनायेंगे, उतने अच्छे से वो काल्पनिक picture, आपके अवचेतन मन पर जमा होगी।
अगर आप कहते हैं, कि मुझे कर्ज उतारने का कोई रास्ता नहीं दिखता है। उसके बारे में चिंता ना करें। इस बात को समझे, कि आपके अंदर एक शक्ति है, जो आपको वो सब कुछ दे सकती है, जो आप उसे देने के लिए कहें। आप अब इस feeling के साथ जी सकते हैं, कि “मेरा घर अब सारे कर्जों से मुक्त है और मेरे पास बहुत सारा पैसा है।”
इस बात पर सवाल ना करें, कि आपके पास कर्जे उतारने के पैसे कहां से आएंगे। आप bank से आया हुआ एक letter को imagine कर सकते हैं, जिस पर लिखा हो, कि आपने सारा कर्जा चुका दिया है। इसके साथ तब तक जियें, जब तक ये आपके लिए सच नहीं बन जाता।
इस बात को सच मान लें, कि आपके अंदर की ताकत है, जो आपको वो सब चीज दे सकती है, जो आप कल्पना कर सकते हैं। एक और जरूरी बात ये है, कि दिन में ख़ाली बैठने से, दिन में सपने देखने से या सिर्फ कल्पना करने से, जो चीज आप चाहते हैं, वो आपके पास नहीं होंगी। आपको असल में इस बात पर विश्वास करना होगा, कि आप एक दिमाग के कानून को संचालित (operate) कर रहे हैं।
जानिए आप क्या चाहते हैं
Subconscious mind idea पर काम करेगा, क्योंकि आपके पास जो चीज आप चाहते हैं, उसका एक clear cut concept है। अपनी मनचाही चीज के पूरे होने का, स्पष्ट रूप से कल्पना करें। अवचेतन मन एक film है, जिस पर picture को impress किया जाता है। और फिर अवचेतन मन उस picture को विकसित करता है और आपकी असल दुनिया यानि कि material form में भेज देता है। एक इंसान जो विश्वास का mental attitude रखता है, वो जिंदगी में सफल होता है। जो इंसान उदास रहता है, वो अपनी जिंदगी में असफलता को आकर्षित करता है। इसीलिए विश्वास का mental attitude बनाए।
भगवान अपने काम में हमेशा सफल होता है। इंसान को सफलता मिलना ही है, क्योंकि भगवान उसके अंदर है। भगवान की सारी ताकत, सारी खूबियां इंसान के अंदर है। आपने जीतने के लिए ही जन्म लिया है। भगवान की बुद्धि भी आपके अंदर है, जो आपको सारी मुश्किलों से ऊपर उठा सकती है। इस बात को मान लें, कि आपके अंदर एक creative ताकत है। ये ताकत आपके विचार पर respond और react दोनों करती है। अगर एक इंसान असफलता के बारे में सोचता है, तो failure का ख्याल और असफलताओं को आकर्षित करता है। इसलिए हमेशा positive सोचे और बोले।
लेखक का एक business friend, जो कि एक वक्त पर दर्जी थे। उन्होंने एक बात लेखक से कहीं कि “मैं सिर्फ add करता हूं। मैं कभी subtract नहीं करता।” उनका मतलब था, कि success एक plus sign है। अपनी growth, wealth, power और ज्ञान में add करें। आप अपनी जिंदगी में add करते हैं, उन सारी चीजों को imagine करके, जो सच्ची और प्यारी है। अपने आपको successful imagine करें और इस बात को दिल से महसूस करें। आपको सफल बनना ही है। आप कभी भी बाहरी शर्तों के गुलाम नहीं है। आप उनके master है।
निष्कर्ष
मित्रों, आपने अभी-अभी इस summary के रूप में एक चमत्कार को अपने सामने प्रकट होते देखा।
अपार संभावनाओं के अपने reservoir में जाइए और आप कुछ भी सोच सकते हैं और वैसा बन सकते हैं जैसा आप कभी चाहते थे। सिर्फ सोचिए, सकारात्मक बनिए और चमत्कार होना तय है क्योंकि आप इस Universe की रचना हैं।
Believe In Yourself किताब की समीक्षा (book review)
यह किताब उन सभी के लिए है जो जीवन के किसी भी पहलू में blockages देख रहे हैं। इस किताब में mentioned अवचेतन मन (subconscious mind) तक पहुँचने के लिए सरल और स्पष्ट कदम मन पर विजय प्राप्त करने और जीवन को वास्तव में घटित होने वाला बनाने के लिए बहुत उपयोगी होंगे।
हालाँकि, बहुत सारे स्थानों पर किताब मन के details में बहुत अधिक चली गई है जिसे समझना और अनुसरण करना किसी भी व्यक्ति के लिए कठिन हो सकता है।
कुल मिलाकर, किताब उन सभी के लिए एक उपहार है जो अपने दिमाग को decode करना चाहते हैं और अपने विश्वास प्रणाली (system) को मजबूत करना चाहते हैं और अपने सपनों का जीवन बनाना चाहते हैं!
धन्यवाद।
सभी Podcast platform पर भी हमारी summary, Kitabein नाम से उपलब्ध है, जिसे हाल ही में भारत का best educational podcast का award भी मिला है। Link ठीक निचे दिया हुआ है:
Contents
Very useful book in life