Be What You Wish

Be What You Wish (हिन्दी)

Neville Goddard द्वारा लिखित "Be What You Wish" एक self-help classic है जो कल्पना और सकारात्मक सोच की शक्ति का पता लगाती है। Goddard इस बात पर जोर देते हैं कि हमारे विचार और विश्वास हमारी वास्तविकता को आकार देते हैं, इच्छाओं को प्रकट करने के लिए subconscious mind के उपयोग की वकालत करते हैं। यदि आप भी ऐसा ही करना चाहते हैं, तो आप सही जगह पर हैं। पढ़ते रहें!

Neville Goddard 10 mins read Read in English Law of Attraction

“Imagination knowledge से ज्यादा important है। Knowledge तो सिर्फ हम क्या जानते हैं और क्या समझते हैं, सिर्फ उसके बारे में है, लेकिन imagination संभावना के बारे में हैImagination के साथ हम वो देख सकते हैं, जो अभी नहीं है और वो create कर सकते हैं जो कभी नहीं था।“ – J.K. Rowling

Ellen DeGeneres एक अमेरिकी comedian, अभिनेत्री, television host और निर्माता हैं। वो अपना talk show, The Ellen DeGeneres Show के लिए सबसे ज्यादा मशहुर हैं, जिसे 61 Daytime Emmy Awards मिले हैं और ये 20 से ज्यादा सालों से चल रहा हैं।

Oprah Winfrey के साथ एक interview में, Ellen ने अपने सपनों की नौकरी को manifest करने के बारे में एक कहानी share की। जब Ellen छोटी थी, तब वो एक talk show host बनना चाहती थी। वो ऐसे ही mirror के सामने बैठ कर अपने पसंदीदा celebrities का interview लेती थी।

एक दिन, Ellen ने अपने सपनों की नौकरी को एक कागज पर लिखने का फैसला किया। अन्होन लिखा: “मैं एक talk show host बनना चाहती हूं।” फिर उन्हें कागज़ को अपने गद्दे के नीचे रख दिया। Ellen ने अपने सपने पर ध्यान दिया। वो stand-up comedy करने लगी, और फिर उन्हें sitcom Roseanne में एक मौका मिला।

Roseanne की सफलता ने Ellen को एक talk show host बनने के लिए अपने सपने को हासिल करने में मदद की। 1994 में, उन्हें अपना खुद का talk show, , The Ellen DeGeneres Show launch किया गया। Ellen की कहानी एक reminder है कि manifestation सच में हो सकता है। जब हम अपने विचारों और ऊर्जा को उस चीज़ पर focus करते हैं जिसे हम हासिल करना चाहते हैं, तो हम अपनी जिंदगी में उसका उपयोग कर सकते हैं।

Be What You Wish by Neville Goddard

इसी को detail में समझने के लिए, आज हम “Be What You Wish” किताब के बारे में बात करने वाले हैं जिसे Neville Goddard ने लिखा है। Author Neville Goddard कहते हैं, ये मेरा विश्वास है कि सभी लोग अपनी जिंदगी की दिशा बदल सकते हैं।

हमारी imagination के साथ, हमारी affirmation के साथ, हम अपनी दुनिया बदल सकते हैं, अपने future को बदल सकते हैं। वो कहते हैं, कि अगर हम excellence को चाहते हैं तो जरूर पा सकते हैं। लेकिन ज्यादा लोग imagination की इस creative power से अंजान होते हैं और fact के गुलाम बनके, life को उसके मुताबिक जीने में लगे रहते हैं। लेकिन जब आप इस creative force को अपने अंदर discover करते हैं, तब आप वो बनते है जो आप बनना चाहते है।

कल्पना

हमें कल्पना (imagination) में वो experience करना चाहिए, जैसा सच में goal को हासिल करके हम महसूस करने वाले हैं। क्योंकि ऐसा करने से हमारी soul imagined actions को desirable situation में रख पाती है। लेकिन अगर कोई अपने आपको मनचाही situations में imagine ही ना करे, तो वो अपने मनचाहे goal से हमेशा दूर रहेगा। इस teaching का मकसद हमें consciousness के higher state में ले जाने का है। इसमें आने से हम ज्यादा self-confident महसूस करते हैं।

Be What You Wish

इसलिए author कहते हैं कि, growth की तरफ पहला शब्द है, rise, यानेकि “उठो”। अगर हम उठते हैं तो इस बात को समझने लगते हैं कि, हमारे अंदर की दुनिया या मन, universe का एक important हिस्सा है और इस तरह इंसान universe का part हैं, universe की जंजीर की एक कड़ी की तरह है। जैसे जैसे हम अपने बारे में ज्यादा aware होने लगते हैं, वैसे वैसे हमारी बाहरी दुनिया भी grow होने लगती है। इस तरह अपने thoughts, feelings और goal के बारे में clear रहने वाले की prayer accept की जाती है।

अपनी आज की condition को बदलने के लिए, हमें अपने conscious level को ऊंचे से ऊंचा उठाना चाहिए। और ये growth इस तरह से महसूस करने से होती है, कि मेरे पास वो सब पहले से ही मौजूद है, जो मैं चाहता हूं।

मतलब wish पूरी होने की feeling आज की condition को बदलने के लिए हमें consciousness के highest level तक उठना होगा। क्योंकि सब कुछ हमारा अपने लिए behaviour पर depend करता है। इसलिए अपनी life में जो सच होने में हम विश्वास करते, वो real life में भी होता है।

Consciousness के higher level तक उठने के लिए हमें अपना passion develop करना जरूरी है। Reality में एक शांत इंसान का अपने mood पर पूरा control होता है और वो जानते हैं कि self thoughts, feelings और self-talking सबसे जरूरी है।

हम अपने आप में जिस ideal इंसान को देखते हैं और बनाना चाहते हैं, वो real life में आने के लिए तैयार है, लेकिन अगर हम वैसा बनने के लिए जरूरी thoughts, feelings, और action नहीं लेंगे, तो शायद hum reality में अपने ideal ना बन पाएं। इसलिए खुद पर अपने goal achieve करने के लिए विश्वास करके इस तरह सोचना चाहिए, कि goal चाहे कितना भी unrealistic लग रहा हो, लेकिन ये real है और मैं इसे real बनाके रहूंगा।

Self controlled लोग ऐसा ही करते हैं। वो खुद को और दूसरों को, सिर्फ ऐसे देखने की बजाए जैसे वो है, वैसे देखते हैं जैसा वो चाहते हैं। वैसा ही सुनने पर focus करते हैं, जो अपने goal को पूरा करने के लिए सुनना चाहते हैं। वो सिर्फ अच्छा देखते हैं और सुनते हैं। क्योंकि वो सच को जानते हैं, कि कुछ भी impossible नहीं है।

Be What You Wish Book

जैसा हम imagination में दुनिया को देखते है, असली में ये वही है। Facts नहीं बल्कि imagination हमारी life को आकार देती है। ये active mind है, जो इस दुनिया में रहता है, जिसे imagination control कर सकती है। Imagination वो feeling है जिसके जरिए हम non-existence चीजों को देखते हैं, वो power जिसके जरिए हम अपनी visionary दुनिया को real existence में लाते हैं। इंसान की growth का हर कदम पहले imagination के कदम से शुरू होता है।

क्या आपने Viktor Frankl के बारे में सुना है, वही मशहूर लेखक, जिन्होनें Man’s Search for Meaning किताब लिखी है। Viktor Frankl एक Austrian Jewish psychiatrist थे जो Holocaust से बच गए थे। उन्हें Nazi concentration camps में तीन साल के लिए जेल में रखा गया था, जहां उन्होंने human cruelty के कुछ सबसे ज्यादा भयावह acts देखे और अनुभव किया। उन्हें जितने भी डरावने अनुभव हुए, फिर भी Frankl ने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी।

अपनी imagination का उपयोग अपने लिए एक बेहतर reality बनाने के लिए किया। वोह खुद को lectures देते और अपने अनुभवों के बारे में किताबों में लिखते हुए imagine की। उन्होंने खुद को अपनी पत्नी और परिवार के साथ reunion करते हुए imagine की।

Frankl की imagination ने उन्हें Holocaust से बचाने में मदद की। इसने उन्हें उनकी जिंदगी में युद्ध के बाद meaning और purpose ढूंढने में भी मदद की। वो एक world-renowned psychiatrist और लेखक बन गए। उनकी किताब, ” Man’s Search for Meaning,” Holocaust literature का एक claasic है। Frankl की कहानी एक reminder है कि imagination की power हमें हर मुश्किल से बाहर निकालने में मदद कर सकती है। चाहे हालात कितने भी अंधेरे में क्यों न हों, इसे हमें जीवन में meaning और purpose ढूंढने में मदद मिलती है।

सिर्फ imagination ही intention को पूरा करने का तरीका है। क्योंकि जो इंसान अपनी imagination में अपनी मनचाही खुशी को महसूस कर सकता है, वो हर मनचाही चीज के बारे में सोच सकता है, महसूस कर सकता है और हासिल कर सकता है। वो जनता है कि imagination के जरिये, वो अपने आप को अकेले से शुरू करके, हजारो लोगो की team भी बना सकते हैं।

Reality में देखे तो imagination के जरिये, हम सभी अपने future को अपने आप से बना रहे हैं, चाहे वो अच्छा हो, बुरा हो या normal। Imagination में objective perception की सारी powers होती है। खुशी से लेकर गम और यहां तक की अच्छी lifestyle से लेकर भयानक death तक, imagination से, हम वो बन जाते हैं जो बनना चाहते हैं। इसलिए आज ही अपने आप से ये commit करें कि वही चाहें और imagine करें, जो सच में होते हुए देखना चाहते हैं।

प्रार्थना

“प्रार्थना एक शक्तिशाली tool है जो हमें चुनौतियों से उबरने, शांति पाने और अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकती है।” – Buddha

अच्छा एक बात बताओ, क्या आपको कभी किसी prayer का जवाब मिला है? इंसान हार नहीं मानते, जब वो Prayer करते हैं, तो वो मानते हैं कि कुछ जरूर होगा। इसलिये ये समझना जरूरी है, कि क्यों कुछ prayers का जवाब दिया जाता है, जबकि कुछ का नहीं।

Be What You Wish Summary

जब आप prayer करें, तो वो पाने में विश्वास करें जो आप चाहते हैं, ऐसा करने से उसे हासिल करेंगे। विश्वास ही है जो आप पहले हासिल करते हैं। हमारी सवालों का जवाब तब तक नहीं दिया जाता, जब तक हम ये विश्वास न करें कि उनका जवाब दिया जायेगा।

पूरी दुनिया कुछ rules या principles से बनी है। फिर भी कई लोग prayer और उसके जवाब के बीच कोई relation नहीं देख पाते, उन्हें लगता है कि भगवान हमारी prayer का जवाब हमेशा दे सकते हैं। लेकिन दिमाग अब भी ये मानने को तैयार नहीं होता, कि भगवान ने इस दुनिया के कुछ rule बनाए हैं और हर चीज rules के हिसाब से काम करती है। इसलिए इस सच को अपनाना चाहिए कि, prayer और उसके जवाब के बीच, एक cause और effect का rule काम करता है।

हम जो चाहते हैं उसकी तरफ मन का लगाव ही prayer है। Growth का पहला word हमेशा awareness होता है। इसलिए आप जो चाहते हैं, उसकी तरफ मन को हमेशा ऊपर उठाये। Feel करें कि अगर आपकी prayer का जवाब मिल जाए, तो आपको कैसा लगेगा। और इस feeling पर तब तक focus करें जब तक ये imagine न करने लगे, कि prayer का जवाब मिलने के बाद आप अच्छा feel करने वाले हैं।

ध्यान

“ध्यान किसी जगह पे पहुंचने के बारे में नहीं है। ये वही पर होने के बारे में है।” – Thich Nhat Hanh

Author कहते हैं कि बहुत से लोग मुझे कहते हैं कि वो meditation नहीं कर सकते। लेकिन कुछ time try करने के बाद वो piano बजाने लगते हैं।

Be What You Wish Hindi

Meditation भी एक तरह की art की तरह है, जिसमे अच्छे result पाने के लिए practice की जरूरत होती है। Example के लिए, piano बजाने वाले को लगता है, कि अगर वो एक दिन की practice को भी miss कर देता है, तो show में best perform करना मुश्किल हो सकता है। अगर एक महीना perform नहीं कर पाया, तो junior भी उससे आगे निकल सकते हैं। ऐसा meditation के साथ भी सच है। अगर हम daily इस habit को खुशी से practice करते हैं, तो इसे एक अच्छी art की तरह develop कर सकते हैं।

Dictionaries, meditation को focus की तरह define करती है। Meditation का meaningful तरीका एक control imagination है। इसके लिए एक specific thought पर तब तक ध्यान दें, जब तक कि वो मन को पूरी तरह भर न दे और consciousness से दूसरे unnecessary thoughts को बाहर न कर दे। अगर ध्यान भटकता है, तो उस thoughts पर दोबारा वापस आयें और ऐसा बार बार करें, जब तक meditation मनचाहे thoughts पर fix न हो जाए।

Meditation में, prayer की तरह ही silence जरूरी है। इसलिए meditation के समय silence बनाएं रखें, क्योंकि वही सबसे बड़े राज छिपे होते हैं। Meditation के समय हम अपने subconscious में enter करते हैं, इसलिए जब आप meditation करें तो भगवान से वो सब कुछ मांगे जो आप चाहते हैं और वो देंगे। Meditation एक tool की तरह है, जो बाहरी दुनिया के effect को कम करता है और मन के internal positive thoughts को बढ़ावा देता है और meditation में, mind rest की condition में आने लगता है।

मान्यता

“Assumption का नियम कहता है कि जो भी आप सच मान लेते हैं, यानि कि assume कर लेते हैं, वो आपकी वास्तविकता बन जाती है।” – Neville Goddard

Author बताते हैं कि 2 leading universities में, recently मान्यताओं (assumptions) पर किए गए experiments के बारे में इस बड़े सच के बारे में पता चला कि, जब आप किसी चीज को देखते हैं, तो वो क्या है उस पर depend नहीं करता कि, बल्कि इस बात पर depend है करता है, कि आप उसे क्या देखना चाहते हैं, या उसके बारे में क्या अनुमान लगाते है।

जिसे आप physical world में सच मानते हैं, वो reality में एक receptive world है। किसी चीज से आपका particular relation, उस चीज के relation में आपकी feelings को influence करता है।

Be What You Wish English

ज्यादातर लोग बाहरी दुनिया की reality में विश्वास करते हैं, क्योंकि वो इस secret को नहीं जानते कि, external world, भगवान और हमारी inner power का ही result है। इसके लिए mind और उसके effect को समझना चाहिए और सिर्फ हमें उस condition पर focus करना चाहिए, जो हम desirable sense से देखना चाहते हैं।

जब हमारी desires reality की तरफ बढ़ने लगती हैं, जब इसे हासिल करने के लिए thoughts naturally produce होने लगती है, तो हमें अपनी जिंदगी में मनचाही condition को सच बनाने का मोका मिल जाता है। इसलिए हर किसी को अपने meditation के दौरान control करने और मनचाही condition पर focus करने के लिए, अपनी capacity के according सबसे best practice ढूंढनी चाहिए।

Author कहते हैं कि, मैं अपने आप को सबसे अच्छी condition में तब पाता हूं, जब meditation की condition में होता हूं, क्योंकि ये एक ऐसी condition है, जिसमें मैं naturally अपनी imagination को control करता हूं और mental desire पर अपना focus करने के capable होता हूँ।

इसलिए आज ही अपने highest ideal को define करे और अपना ध्यान इस ideal पर तब तक focus करके रखें, जब तक कि आप उनके साथ अपनी पहचान बना नहीं लेते। उनके होने की feeling को मान ले, उन्हें अपनी दुनिया मे शामिल करते हुए, अपनी feeling को जिन्दा करे।

Desires को मानना और उसका होना सबसे पहली condition है। इसलिए जो अपने आप को बनाने कि desire करते है वो बन सकते है। जरूरत है तो विश्वस करने की। उसके लिए सब कुछ possible है, जो विश्वास करते है। क्योकि विश्वास उन चीजों और उन beliefs क सार है, जो अभी तक देखी नही गयी।

Feeling successful prayer का secret है, क्योंकि prayer मे हम अपने आप को answer की गयी prayer की situation को महसूस करते है। और फिर उस विश्वास पर काम करते है। Creative imagination के सभी तरीकों में feeling के elements शामिल हैं। सभी emotional conditions, creative imagination को affect करते हैं।

Feeling और imagination वो senses है जिसके through हम बहुत दूर की चीज़ो को भी को feel कर सकते हैं। इंसान की हर better feeling उसके लिए खूबसूरत दुनिया के किसी ना किसी gate का innovation है। इसलिए आइए हम लोगों को उनकी outer lifestyle की ऊंचाईयों से नहीं, बल्कि उनकी imagination और feelings की beauty से measure करें।

निष्कर्ष

तो दोस्तो, इस summary में हमने imagination और affirmation के बारे में जाना। इनका इस्तेमाल करके आप अपनी life की problem को solve कर सकते है और अपनी आज की life को desirable life की तरफ transform कर सकते है। हमें उम्मीद है कि आपने कई important lessons सीखे हैं। अब उन्हें अपनी life में apply करना शुरू करें और अपनी internal और outer दुनिया के desirable targets हासिल करें। जल्दी मिलते हैं और भी बेहतर summary के साथ।

Be What You Wish किताब की समीक्षा

“Be What You Wish” Neville Goddard का एक timeless self-help classic है जो manifestation और सकारात्मक सोच की शक्ति को encapsulate करती है।

गहरे insights के साथ, Goddard हमारे इच्छित जीवन को बनाने की कुंजी के रूप में कल्पना के concept पर प्रकाश डालते हैं। वह इस बात पर जोर देते हैं कि हमारी आंतरिक मान्यताएं और विचार हमारी बाहरी वास्तविकता को आकार देते हैं। यह किताब subconscious mind का उपयोग कैसे करें, इस पर practical guidance प्रदान करती है, यह स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि विचार कैसे चीजें बन जाते हैं।

कुछ हद तक दोहराव के बावजूद, किताब का ज्ञान relevant बना हुआ है, जो focused इरादे और अटूट विश्वास के माध्यम से अपने सपनों को साकार करने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए एक आकर्षक खाका पेश करता है।

Leave a Comment