Ikigai

Ikigai (हिन्दी)

Héctor García & Francesc Miralles द्वारा लिखी गई Ikigai एक किताब है जो आपके purpose को खोजने और फिर एक खुशहाल और satisfying जीवन जीने के लिए पूरे दिल से कुछ steps का पालन करने के बारे में बात करती है। लेखक हमें इस खोज में अपने साथ ले जाते हैं और हमें यह समझाते हैं कि Japan के लोग कैसे एक लंबा और सुखी जीवन जीते रहे हैं।

Héctor García & Francesc Miralles 20 mins read Read in English Personal Finance

क्या आप एक happy और satisfied life जीने के लिए परेशान हैं? या, क्या आप अक्सर चिंता करते हैं कि क्या आप अपनी life के असली purpose को जी रहे हैं? या, क्या आप एक ऐसी job में फंस गए हैं जो आपका passion नहीं है?

अगर आप इन सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यह summary सिर्फ आपके लिए है क्योंकि हम अब से कुछ ही पलों में इन सभी सवालों को solve करने जा रहे हैं।

आज हम बात करने जा रहे हैं “Ikigai” book के बारे में, जिसे Hector Garcia और Francesc Miralles ने लिखा है।

Ikigai एक Japanese secret concept है, जो कि आपको लंबी उम्र और life मे खुश रहने के बारे में बताती है। यह किताब हमें बताती है कि, किस तरह से Ikigai के Japanese concept को follow करके, आप अपनी life को लंबा और happy बना सकते हैं।

यह एक fact है कि Japan के Okinawa Island पर रहने वाले लोग सबसे लंबी और खुशहाल जिंदगी जीते हैं। World Health Organization (WHO) के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा life expectancy का record इन्हीं लोगो के नाम पर है। लेकिन इसका क्या secret है? इसका secret है, Ikigai, जो एक Japanese concept है। इसका मतलब है, हमेशा busy रहने का आनंद। Ikigai यानि, आपके जीने की वजह, Ikigai यानि आपके जीने का purpose।

Ikigai

Ikigai एक Japanese शब्द है जिसका मतलब होता है – जिंदा रहने का reason, जिंदगी का purpose, आपके दुनिया में आने का reason। Japanese मानते हैं कि हर इंसान का कम से कम एक Ikigai होता ही है। जो कि उन्हें ख़ुद को समझने के बाद ही मिल पाता है। Ikigai मिलना बहुत मुश्किल होता है। लोगों की पूरी जिंदगी इसे ढूंढने में निकल जाती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि आपका भी एक Ikigai है।

Ikigai पढने के कारण

Ikigai के बारे में authors का कहना है कि Ikigai एक concept है जो body को मजबूत बनाने में मदद करता है, ताकि हम लम्बे समय तक जी सकें। एक बार जब आपको लगता है कि आपके पास जीने का कोई clear purpose नहीं है, तो भले ही आपकी दूसरी आदतें कितनी भी अच्छी क्यों न हों, आपकी life seriously कम हो सकती है। Researches में यह भी पता चला है कि life का एक hack भी है। अगर आपकी life में एक goal है तो यह आपकी body में उन genes को develop होने से रोकता है जो आपकी body में inflammation को बढावा देते है। साथ ही साथ cells के मरने की process को भी धीमा करता है।

इसके साथ साथ, इस किताब के authors ने हमें और भी reasons बताये हैं, जैसे:

इससे purpose का पता चलता है

सबसे पहले अपनी life में एक clear purpose ढूँढना होता है। यह एक बेहतर job ढूँढने, घर खरीदना, एक special खाना पकाना, या exam पास करने जितना छोटा भी हो सकता है। इससे हमें active रहने में मदद मिलती है। क्योंकि, हमारे goal, चाहे कितने भी बड़े हों या छोटे, वे हमें आगे बढने की प्रेरणा देते हैं, जिससे हमें active और खुश रहने में मदद मिलती है।

लेकिन कुछ भी शुरू करने के लिए सबसे पहले उसके बारे में जानना और purpose decide करना उतना ही जरूरी है, जितना health, wealth या business को शुरू करने के लिए time allocate करना। Author अपनी कहानी बताते हुए कहते हैं कि जब उन्हें अपने बड़े goal की awareness हो गयी, तो उससे related हर छोटे और बड़े काम में उन्हें शान्ति और ख़ुशी मिलने लगी, और हर action उन्हें ये अहसास करवाता, कि उनका जीवन खुशहाल होने वाला है, जो की आज सच है। इसने उनके मन को भी शान्ति दी कि वह एक purposeful और meaningful ज़िंदगी जी रहा हैं। भले ही उन्हें कभी कभी छोटे मोटे failure मिले, लेकिन अपने goal पर concentrate करने की उनकी आदत (habit) ने उनकी ख़ुशी में अहम भूमिका निभाई।

यह happiness को inspire करता है

कई बार ऐसा होता है कि अपने भागदौड़ भरे जीवन में हम अक्सर उन कुछ सबसे जरूरी पलों को feel करने से चूक जाते हैं जो हमें अच्छे लगे थे या करना जरूरी थे। लेकिन इस बारे में उन पलों के लिए Ikigai हमें उनके लिए gratitude में रहने की सलाह देने की बजाए इस बात पर ज्यादा ध्यान दिलाता हैं कि अगली बार से जैसे भी मौका मिले उन पलों को जीने पर ध्यान देना चाहिए।

ये किताब आपको अपनी happy activities, अपने सबसे अच्छे पलों, present moments और ये कैसा दिखते है, उसमें आप कितना अच्छा महसूस करते हैं, आदि को दिमाग में imagine करने का तरीका बताती है। क्योंकि हम शायद ही कभी notice करते हैं कि हम आज में कितना अच्छा कर सकते हैं। इसकी बजाए future के बारे में परेशान होते रहते हैं। इसलिए समय निकाल कर और यह सोचना कि, मैं life में कहाँ हूँ, कहाँ पहुंचना चाहता हूँ और उसके लिए क्या-क्या जरूरी काम करने हैं। इससे present और future, दोनों में इंसान को happiness और मन की शांति को पाने में मदद मिलती है।

ख़ुशी simplicity में है

Japan के लोग simplicity को पसंद करते हैं। कई लोगो ने बहुत बड़े inventions किए, किताबे  लिखी, researches की, बड़ी कामयाबियां हासिल की पर इसके बावजूद यह लोग life में simplicity को importance देते हैं। उनका मानना है कि, एक साथ रहने की spirit, एक active daily routine, एक peaceful, healthy, happy और लम्बी life के लिए मायने रखती है। इसके अलावा Japan के Okinawa के लोग kindness को भी importance देते हैं।

ये health awareness को बढ़ावा देती है

Ikigai किताब हमें healthy रहने के लिए aware करती है। ये बताती है कि, हमेशा active रहने के लिए शरीर को move करते रहना चाहिए। इसे हर पल करने के लिए आपको walking या office में अपनी row में चलना या अपनी कोई मनचाही activity करनी चाहिए।

ये positivity बढ़ाने में मदद करती है

इसके अलावा अपना मनचाहा काम और positive सोच सिखाते हुए ये किताब हमें positive रहने में भी help करती है।

अपनी Ikigai को ढूँढे

अपनी Ikigai को ढूँढने के लिए यहां 12 steps दिए गए हैं, जिनके बारे में अब हम detail में बात करेंगे। हर step बहुत ही ध्यान से समझे क्योकि हर step आपकी ज़िन्दगी बदल सकता है।

Step 1: Life का मतलब क्या है?

आपकी life का मतलब क्या है? यह सवाल कभी ना कभी, हम सब को परेशान करता है। एक बार सोच कर देखिए। अगर आपको ज़िंदगी का मकसद मिल जाए। ज़िंदगी का वह मकसद, जिसे हम ढूंढ रहे हैं।

Ikigai Book

तो समझ लीजिए, आपको सुबह उठने की वजह मिल जाएगी। रात में सुकून से सोने की वजह मिल जाएगी। एक ऐसा मकसद, जो ज़िंदगी भर आपकी खुशियों का कारण बन सके। इसी चीज को ढूंढने में मदद करती है Ikigai।

इस तरह अपनी Ikigai को ढूंढने के लिए आपको अपने आप से इन 4 सवालों को पूछना चाहिए:

पहला सवाल: प्यार क्या है ?

यह सवाल शायद सबसे आसान है। इसके लिए आप सोचिए कि वह कौन-सा काम है, जो आपको सबसे अच्छा लगता है? जो आपको energy देता है? जिसे करने में आपको मज़ा आता है? जिसको करने में, आपको बोरियत या थकावट नहीं होती? यह कुछ भी हो सकता है। जैसे – painting, गाना गाना, खाना बनाना, पढाना, पढना, घूमना या फिर मेरी तरह Youtubing करना, etc.। कोई भी ऐसा काम, जो आपको बहुत ज्यादा attract करता है। यह आपके office का काम हो सकता है। Family का काम हो सकता है। यह आपका personal interest हो सकता हैं।

दूसरा सवाल: आप किस काम में अच्छे हैं?

आप कौन से काम में अच्छे है? किस काम में आप expert है? आपके पास कौन-सी skill है? जिसमे आप naturally अच्छे है या उसे करने और सीखने में आप उसमें दिलचस्पी रखते हैं। यह हर एक के लिए अलग-अलग हो सकता है। इसलिए ऐसी चीज़ को ढूंढें। भले ही उसमें आपका natural skill कम हो, perfection न हो, तब भी practice करते करते, धीरे-धीरे आप में skill और perfection आ जाएगी।

तीसरा सवाल: क्या आपको इसके लिए पैसे मिलते हैं?

बात सिर्फ प्यार और अच्छे की करें तो आपको कोई भी चीज करना पसंद हो सकता है। लेकिन यह ज़रूरी नहीं है कि इस चीज़ के लिए, आपको पैसे दिए जाएं। हो सकता है, आपको घर की सफाई करना बहुत पसंद हो। लेकिन इस चीज के लिए आपको कोई दूसरा पैसे नहीं देगा। इसलिए कोई ऐसा काम ढूंढे जिसकी दुनिया को जरूरत भी हो ताकि उसके बदले वो आपको pay भी करें।

चौथा सवाल: दुनिया की क्या जरूरत है?

इसके लिए आप यह देखिए, कि जो आपको पसंद है, क्या उनमें से लोगों को किसी चीज की जरूरत है। दुनिया को इनमें से क्या चाहिए? जिनसे उनकी problem solve हो सके। ताकि आप अपने मनपसंद काम के जरिये लोगों के problems solve करें और पैसे कमाकर अपनी lifestyle भी अच्छी करें।

Step 2: Ikigai को जानना और अपने Circle को जानना

Ikigai circles

Passion को जानना

पहले circle और दूसरे circle के बीच, जो common होता है – वह आपका passion कहलाता है। यानि जो काम आपको पसंद है, जिसमें आप अच्छे भी हो। वही कहलाता है, आपका passion।

Professional Circle

दूसरे circle और तीसरे circle के बीच जो common होता है, वह आपका profession होता है। यानि जिस काम में आप अच्छे है।

Vocation Circle

तीसरे circle और चौथे circle के बीच जो common होता है, वह आपका vocation होता है। यानि जिस काम का आपको पैसा मिल सकता है। उसी काम की अगर दुनिया को जरूरत भी है, तो वह आपका vocation यानि पेशा भी बन सकता है।

Mission Circle

चौथे circle और पहले circle के बीच जो common होते है वहीं आपका mission होता है। यानि दुनिया को जिस चीज की जरूरत थी, आपको वही काम करना पसंद भी था। तो वह आपका mission बन जाता है और दोनों को फायदा होता है।

इस तरह अगर आपकी जिंदगी में, कोई ऐसा काम है, जो आपको करना पसंद है, आप दूसरों के मुकाबले उस काम में अच्छे भी हो, फिर उस काम के लिए, आपको पैसा भी मिल सकता है। और आपके हिसाब से दुनिया में, उस काम की लोगों को जरूरत भी है। तो ऐसे काम को Japanese में कहा जाता है – Ikigai।

जिसे अगर हिंदी में translate किया जाए तो मतलब निकलता है – जीने की वजह। मतलब, अगर आपको एक happy और fulfilling life जीनी है, तो आपको अपना Ikigai ढूंढना ही पड़ेगा। और जब आप अपनी life में, अपना Ikigai पा लेंगे, तभी आप एक fulfilled life जी सकेंगे। वरना हमेशा जिंदगी में, कुछ न कुछ अधूरा रह जाएगा। और इन सब के लिए, आपको पूरी ईमानदारी के साथ इन चार सवालों के जवाब ढूंढने होंगे।

Step 3: अपने Ikigai को कैसे ढूंढे?

इसके लिए सबसे पहले आप एक बड़ा सा square बनाए। उसे चार बराबर square हिस्सों में बांट ले।

पहले square में लिखे। यह काम मुझे पसंद है और इसमें मैं expert भी हूं। इसमें आप वो सारी चीजें लिखे जो आपको करना पसंद है और आप उनमें expert भी है।

दूसरे square में लिखे। यह काम मुझे पसंद है, लेकिन मुझे यह अच्छे से करना नहीं आता। यानि कि ऐसे काम जिसे आप बहुत पसंद करते हो। लेकिन वो आपको करना नहीं आता। हालाँकि आप दिल से उस काम को करना चाहते हैं।

तीसरे square में लिखे। यह काम मुझे पसंद नहीं है। लेकिन इन्हें करना  ही करना है। यानि ऐसी चीजें जिन्हें करना आपको पसंद नहीं है। लेकिन इसे मजबूरी में करना पड़ता है। जैसे आपको programming पसंद नहीं है। लेकिन job में रहने और पैसे कमाने के लिए इसे करना पड़ता है।

चौथे square में लिखे। यह काम मुझे पसंद नहीं है। मुझे अच्छे से करना भी नहीं आता। यानि ऐसी चीजें जो आपको पसंद भी नहीं है और आप उसके expert भी नहीं हो। फिर भी आपको मजबूरी में करनी पड़ती है। जैसे कि आपको अपना room साफ करना पड़ता है।

इन्हे लिखने के बाद आप यह देखे कि आप अपना ज्यादातर समय किन कामों में बिताते है। कितना समय उन कामों को देते है जिसमे आप अच्छे भी है और आपको पसंद भी है। कितने बार वह काम करते है, जो आपको पसंद नहीं है। Author ऐसा करने की सलाह इसलिए देते हैं क्योंकि, ज्यादातर लोग वैसे कामों में ज्यादा समय देते हैं जो उन्हें करना पसंद नही है। इसलिए उन्हें अपना passion नहीं मिल पाता और जिंदगी में अधूरापन महसूस होता है।

मतलब कि वैसे लोग नीचे वाले दो squares में ज्यादा समय बिताते हैं। लेकिन अगर आपको अपना passion ढूढ़ना है, तो ऊपर वाले दो कामों में अपना ज्यादा समय देना होगा। बिना अपने job को छोड़े हुए, आपको कोशिश करनी होगी और इन्हें करते हुए ऊपर वाले कामों में ज्यादा समय देना होगा। इन कामों पर focus करें, जिन्हें आप ज्यादा पसंद करते है और इन्हें करने में आपको मजा भी आता हो। जिससे आगे चलकर, आप पैसे भी कमा सकते है।

और विश्वास रखें कि अगर आप ईमानदारी से इसे ढूंढोगे तो आपको अपना Ikigai जरूर मिलेगा।

Step 4: Japanese लोगो की लम्बी, happy life और healthy रहने के 4 secrets

Japan के Okinawa के लोगों की life में कुछ ख़ास habits शामिल हैं जिनकी वजह से वो इतनी लम्बी, happy, fulfilling, और quality life जीते हैं।

तनाव

Ikigai Summary

Japan के लोगों का मानना है कि तनाव और depression लम्बी उम्र के दुश्मन है। इसलिए एक ख़ुशहाल life जीने के लिए तनाव को हमेशा दूर रखना चाहिए।

खान-पान

Japan के लोग कभी भी भर पेट खाना नहीं खाते है, वो हमेशा अपनी भूख का 80% ही खाना खाते है। इसके लिए आप जब भी खाना खाए, जैसे ही आपका पेट भरने वाला हो तुरंत खाना बंद कर दें। शुरुआत में आपको शायद पता ना चले की कब आपने 80% खाना खा लिया है, लेकिन जैसे जैसे आप इसको करेंगे तो धीरे-धीरे सीख जायेंगे।

Recent study में पता चला है कि Okinawa के लोग रोज़ average 1800 से 1900 calories लेते हैं, इसके अलावा:

  1. Japan के लोग रोज़ average 18 अलग-अलग तरह के foods खाते है।
  2. फलो और सब्जियों की 5 servings हर रोज़ लेते है, जिसमे अलग अलग रंग की शिमला मिर्च, गाजर, पालक, गोभी, आलू, फलिया, और soybean होती है।
  3. 30% calories Japan के लोगो की सिर्फ सब्जियों से आती है।
  4. गेहूं Japanese लोगो की नीव है और सफ़ेद चावल वो रोज़ खाते है।
  5. मछली हफ्ते में 3 बार खाते हैं।
  6. Average नमक 7 grams से लेकर 12 grams ही खाते है।
  7. इसके अलावा Japanese लोग, green tea और white tea को भी consume करते हैं।

एक समय मे एक काम

आप जो भी काम करते है उसको करते समय focus होना बहुत जरुरी है। Focus होने से आपके काम में flow आता है जिससे आप वो काम बहुत ही आसानी और बिना थके कर सकते है। इसलिए हमेशा वो काम चुने जिसे करने के लिए आपको research करनी पड़े, आपको मेहनत करनी पड़े, आपके दिमाग को हमेशा सोचना पड़े, ताकि आपका focus बना रहे।

हमें ऐसा लगता है कि एक साथ एक से ज्यादा काम करने से हम अपना समय बचाते है, और ज्यादा काम, कम समय में खत्म कर सकते है। लेकिन ऐसा करने के scientific evidence इसके बिलकुल opposite है। Research में ये साबित हुआ है कि, जो लोग एक समय में एक से ज्यादा काम करते है, वो काम को late ख़त्म करते है, साथ ही उस काम को करते समय वो बिलकुल भी productive नहीं होते है।

इसलिए हमें एक समय में पूरे focus के साथ एक ही काम करना चाहिए।

Step 5: Ikigai retirement और health lessons

क्या आपको पता है कि जापानी language में retirement जैसा कोई भी शब्द नहीं है? Japan के लोग अपने काम से कभी भी retire नहीं होते है, वो पूरी ज़िन्दगी कुछ ना कुछ काम करते ही रहते है। वहीं अगर हम दूसरी तरफ दुसरे देशो की बात करें तो लोगो को जल्दी से retirement चाहिए, उनको कैसे भी करके अपने काम से छुटकारा चाहिए, और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो अपने काम से प्यार नहीं करते है।

जब आप कोई भी काम जबरदस्ती या सिर्फ पैसो के लिए करते है तो उस काम में आप खुश नहीं रहते है। जिस company के लिए काम करते है उसको भी आपसे ज्यादा value नहीं मिलती है। इसलिए,लम्बी और ख़ुशी से भरी ज़िन्दगी जीने के लिए आपको अपने काम से प्यार होना चाहिए, तब आप कभी retirement के बारे में नहीं सोचेंगे, क्योंकि आपकी ख़ुशी अब आपके काम में होगी, ना की घर में बैठ कर body को जंग लगाने में।

ज्यादा देर तक बैठने से आप जल्दी बूढ़े हो जायेंगे। ज्यादा देर तक बैठने से शायद आपको physical comfort मिले, लेकिन इससे आपके cells को नुकसान होगा। खाने का imbalance, hypertension, और यंहा तक की cancer जैसी बीमारी भी हो सकती है।

और इससे बचने के लिए आपको बस अपनी daily life मे ये कुछ आदतें जोड़नी चाहिए:

  1. रोज़ कम से कम 21 minutes चले
  2. lift या elevator का इस्तेमाल ना करें
  3. social activity में participate करे ताकि आप देर तक टीवी के सामने बैठे ना रहे
  4. अपने junk food, packaged food को अच्छे खाने से बदल दे
  5. एक अच्छी quality की नींद ले, 7 से 9 घंटे की नींद ले। इससे ज्यादा ना सोए।
  6. अपने बच्चो या अपने pet के साथ खेलें
  7. शुरुआत में आप timer भी लगा सकते है ताकि आपको याद रहे की चलने का समय हो गया है
  8. आप Google से app का भी इस्तेमाल कर सकते है, जो रोज़ आपको चलने का task देते हो।

Step 6: काम पर ध्यान दे

काम में flow आता है जिससे आप वो काम बहुत ही आसानी और बिना थके कर सकते है।

काम में focus और flow लाने के लिए आपको बताये गये बातों को follow करना चाहिए:

मुश्किल काम चुने

जैसा की हमने पहले discuss किया था कि हमेशा वो काम चुने जिसे करने के लिए आपको research करना पड़े। उसको करने के लिए आपको मेहनत करनी पड़े, आपके दिमाग को हमेशा सोचना पड़े, ताकि आपका focus बना रहे।

ध्यान रहे कि कोई ऐसा काम ना चुन ले जो आपकी ability से बाहर हो और उसको करना आपके लिए इतना ज्यादा मुश्किल हो कि कुछ दिनों बाद उसको करना आप बंद कर दें। कोई ऐसा काम भी ना करने लग जाए जो आपके लिए बहुत ही ज्यादा आसान हो जिसे करते समय आप bore feel करें। उसको करना बंद कर दें।

Clear objective

किसी भी काम को शुरू करने से पहले आपके पास उसको करने का clear objective होना चाहिए, कि आपको क्या करना है? कब करना है? किस लिए करना है? क्यों करना है? ये सब बातें आपको पहले से पता होनी चाहिए। उसको खत्म करने के लिए एक deadline होना चाहिए ताकि उसको आप समय पर ख़त्म कर सके और उसको आगे के लिए ना टाले।

सिर्फ एक काम

और जैसा की हमने पहले भी जाना कि एक समय में एक ही काम।

Step 7: Ikigai के जरिये कामयाबी के 10 छोटे नियम

  1. अपने आप को अच्छे दोस्तों से घेरें
  2. Slow speed से life जियें
  3. खाना खाते वक़्त अपना पेट पूरी तरह से न भरें
  4. अपनी body को shape में लाए
  5. आज में रहें
  6. हमेशा मुस्कुराएं
  7. Active रहें, retire न हों
  8. Nature के साथ जुड़ें
  9. आभारी रहना सीखें
  10. अपने ikigai को ढूंढे और उसको follow करें

Step 8: Okinawa के बुजुर्गों की सलाह

Ikigai Hindi

बुजुर्गों के पास अपने सालों के अनुभव से दुनिया के साथ share करने के लिए बहुत ज्ञान होता है। हममें से जो young हैं वे कभी-कभी ऐसा दिखावा कर सकते हैं जैसे वे सब कुछ जानते हैं, लेकिन हमें अपने से senior generations से life के बारे में जरूरी बातें सीखनी चाहिए, जिन्हें वो हमसे ज्यादा और अच्छे से जानते हैं।

और इसके साथ साथ जो आपके पास है उसके साथ जीवन का आनंद लेने पर focus करें, बजाय इसके कि क्या गलत हो रहा है, या नहीं है। ऐसा करने का एक शानदार तरीका यह है कि आप अपने आस-पास के सभी लोगों, यहां तक ​​कि अजनबियों से भी जुड़ें। और इस बारे में Okinawa के पुराने समय के लोग आपको मिलने वाले हर इंसान के साथ मुस्कुराने और खुले दिल से बात करने का सुझाव देते हैं।

इससे develop होने वाले friendship attitude से आपको जीवन भर कई लोगों के साथ दोस्ती बनाने और develop करने में मदद मिलेगी। Okinawa के बुजुर्ग भी इस तरह प्यार से रिश्तें बनाने और उन रिश्तों को बनाए रखने की सलाह देते हैं।

अधिक जानने के लिए कि कैसे दोस्त बनाये, कृपया “How to Win Friends and Influence People” की summary पढ़ें। Link ठीक नीचे है:

Step 9: Healthy रहने का एक नियम है दिन भर चलते रहना, चाहे कम ही क्यों ना

Okinawa के निवासियों का suggestion है कि healthy रहने के लिए आपको हमेशा कोई खेल खेलने या दौड़ने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप अपने convenience के अनुसार कोई भी चलने वाले activity को decide कर सकते हैं।

क्योंकि शुरुआत से ही speed consistency को रोक सकती है, इसलिए Okinawas अपने running exercise के रूपों में सादगी रखने की कोशिश करते हैं।आस-पड़ोस में टहलना, दिन में बगीचे, या मस्ती में गाना जैसे कुछ आसान तरीके हैं जिनसे वे बार-बार pace बनाए रखते हैं। इसके अलावा एक जापानी radio show “Radio Tasso” ने Okinawas के लोगों को सालों से exercise करने में मदद की है। यह Japan के एक बड़े station में धुन बजाते हैं और लोगो को exercise करने के directions देते हैं।

इस तरह body और mind movement को बनाये रखने के लिए आप भी office में थोड़ी-थोड़ी देर में उठकर अपनी row या office में चल लें।

Step 10: जापानी लोगो की लम्बी ज़िन्दगी जीने का राज़

जापानी बूढ़े बुजुर्ग लंबा जीवन जीने के लिए इन पांच secrets को share करते हैं:

1. चिंता ना करें

लंबे जीवन का secret चिंता ना करना है। और अपने दिल को जवान बनाए रखने के लिए उसे बूढ़ा न होने दें। अपने चेहरे पर एक अच्छी मुस्कान के साथ अपने दिल को लोगों के सामने खोलें। अगर आप मुस्कुराते हैं और अपना दिल खोलते हैं, तो आपके नाती-पोते और बाकी सभी लोग आपको देखना चाहेंगे। चिंता से बचने का सबसे अच्छा तरीका है बाहर निकलना और लोगों से मिलना जुलना। Japan के बूढ़े बुजुर्ग लोग अक्सर इस काम को करते हैं। यही कारण है जिसकी वजह से वे लोग इतने समय तक जिंदा रह पाए हैं। सीधे शब्दों में कहें तो उनके अनुसार लंबा जीवन जीने के लिए आपको चिंता करने के बजाय खुश रहने की जरूरत है। किसी को भी परेशानी में डाले बिना दूसरों के साथ समय बिताना और मौज-मस्ती करना ही मायने रखता है।

2. अच्छी आदतें बनाए

लम्बे जीवन के लिए अच्छी आदतें सबसे ज्यादा मायने रखती है। आज के समय में देर से उठना सबसे बड़ी बुरी आदत बनी हुई है। देर से उठने की वजह से आपका शरीर फुर्तीला नहीं रह जाता है, जिसकी वजह से आप पूरे दिन आलसी बने रहते हैं। तो सबसे पहले सुबह जल्दी उठने की आदत डालें और सुबह कोई ऐसा काम करें जो आपके शरीर को फुर्तीला बना दे। कोई ऐसा काम करें जो आपको सुकून दे।

आप सुबह जल्दी उठकर दौड़ना या टहलना चुन सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने घर पर भी कोई काम कर सकते हैं जैसे योग करना,अपने पौधों को पानी देना या नए पौधे लगाना। इसके बाद घर में वापस आकर अपना नाश्ता खुद अपने हाथों से बनाए। अपने नाश्ते में हरी सब्जियों का इस्तेमाल करें। बस अपनी Ikigai को ढूँढें फिर चाहे आप कोई सा भी काम कर रहे हो।

Old age में sharp रहने का secret आपकी उंगलियों में है। आप अगर अपनी fingers को busy रखते हैं, तो आप 100 साल तक जिंदा रह सकते हैं। ध्यान रखें कि अगर आप सुबह उठकर काम नहीं करते हैं तो आपका शरीर कमज़ोर हो जाता है। इसके बाद अपनी अच्छी health और अच्छी life के लिए भगवान से प्रार्थना करें।

और इन कामों को हर रोज़ लगातार करें। ध्यान रखें कि सब्जियां खाने से आपको लंबे समय तक जीने में मदद मिलती है। लंबे समय तक जीने के लिए आपको तीन चीजें करने की जरूरत है: healthy रहने के लिए exercise करें, अच्छा खाएं और लोगों के साथ समय बिताएं।

3. हर दिन अपनी दोस्ती पर ध्यान दे

Ikigai English

अपने दोस्तों से मिलते रहना आपके जीवन में एक और साल जोड़ता रहता है। क्योंकि आपके दोस्त वो इंसान होते हैं जो आपको खुश और special महसूस करवातें हैं। और दोस्तों के साथ रहना जीवन में सबसे ज्यादा सुखदायक होता है।

हर दिन उन लोगों के साथ बात करना जिनसे आप प्यार करते हैं, लंबे जीवन का secret है। तो इस चीज़ की importance को समझें और अपने दोस्तों के साथ समय जरूर बिताएं। अपने पड़ोसियों के साथ बातें करना, चाय पीना और साथ में गाना, यह life की सबसे अच्छी चीज है। अपने दोस्तों के साथ नई जगहों पर जाएं, इससे आपको ज्यादा खुशी मिलेगी। लम्बी life का यही secret है – लोगों के साथ मिलना और एक जगह से दूसरी जगह जाना।

4. अधूरा जीवन जिएं

एक लम्बी life के लिए कामों को धीरे और आराम से करने पर ध्यान दे। अगर आप जल्दी में नहीं हैं तो आप ज्यादा समय तक जिंदा रहेंगे। Japan के काफी बूढ़े-बुजुर्ग लम्बे समय तक जिंदा रहने के लिए इस secret को share करते है। वे

 सुबह जल्दी उठकर अपनी exercise करते है और अच्छा नाश्ता करते है। और जब वो इन सब के बाद थक जाते है तो अपने दोस्तो से मिलने चले जाते है। हर दिन कई अलग-अलग चीजें करना आपके जीवन को बढ़ाता है। जैसा कि आज कल लोग अपने busy schedule की वजह से काफी ज्यादा busy रहते है, और कभी कभी अपने काम से overwhelmed भी हो जाते है।

लेकिन ऐसा करना कभी भी आपकी life को बढ़ा नहीं सकता है।

इसलिए overwhelmed होने पर एक समय में एक काम पर ध्यान दे। ऐसा करके आप अपने आज के काम को सही तरीके से पूरा भी कर सकते है। ध्यान रखें कि लम्बी life का secret जल्दी सोना, जल्दी उठना और टहलने जाना है। अगर आप शांति से रहते हैं और छोटी-छोटी चीजों का आनंद लेते हैं, अपने दोस्तों के साथ मिलते है तो आपको ज्यादा जीने से कोई नही रोक सकता है।

5.  आशावादी बनें

हर दिन खुद से कहे ‘आज का दिन health और energy से भरपूर होगा। इसे पूरी तरह से जिएं।’ बेशक आपकी उम्र कितनी भी हो या आप कितना भी कमजोर महसूस कर रहे हो, खुद से कहे मुझे अभी भी बहुत कुछ करना है। और यह कहते हुए जोर से हंसे। हंसी सबसे जरूरी चीज है। इसलिए आप जहां भी जाते है, वहा हंसे। इससे आपका और आपके साथ रहने वाले  हर इंसान का mood अच्छा रहेगा और काम करने के लिए आपको motivation मिलेगी।

आप अपना समय किस mood में बिताते है, यह बहुत मायने रखता है। Statistics को देखें तो जो लोग उदास, दुखी या गुस्से में अपना ज्यादा समय बिताते है, उनकी मौत ज्यादा हंसने और खुश रहने वाले लोगों से पहले होती है। इसलिए हंसने को अपनी priority बनाए। खुद को इस जीवन में रहने के लिए भाग्यशाली समझे।

अपने जीवन को हर एक दिन के लिए धन्यवाद कहे। दूसरों का धन्यवाद् अदा करें, दूसरों की मदद करें, इससे आपको happiness और satisfaction महसूस होगी। लम्बा जीना आपके ही हाथों में है, बस इसे अपनाएं।

Step 11: Logotherapy से Ikigai

लोगों के ना खुश रहने का सबसे बड़ा कारण life में किसी purpose का न होना है। Life में purpose न होने की वजह से life meaningful नही लगती है। और यह आपकी उदासी की वजह बन जाती है जिससे ज्यादा समय तक खुश रहना impossible हो जाता है।

यहां तक कि कई लोग उम्मीद छोड़ देते है और suicide करने की भी कोशिश करते है। जो बहुत बड़ी problem है। इस problem को दूर करने के लिए आप किताब में बताई गई Logotherapy technique का इस्तेमाल कर सकते है।

Logotherapy…यह क्या है?

Logotherapy मरीजों को अपने neurosis का सामना करने के लिए conscious रूप से अपनी life के purpose की खोज करने के लिए inspire करती है। अपनी destiny को पूरा करने की उनकी खोज तब उन्हें आगे बढ़ने के लिए inspire करती है। Logotherapy past की mental blocks को तोड़ती है और रास्ते में आने वाली सभी रुकावटों पर काबू पाती है।

Logotherapy के process को इन पांच steps में अच्छे से समझा जा सकता है:

  1. इंसान अंदर से खाली, निराश या चिंतित महसूस करता है।
  2. Therapist उन्हें दिखाते है कि वह जो महसूस कर रहे है वह एक meaningful life पाने की इच्छा है।
  3. जिससे मरीज को उस खास समय में अपने life के purpose का पता चलता है।
  4. मरीज अपनी मर्जी से उस भाग्य को accept या reject करने का फैसला करता है जिससे उसकी पूरी  life जुडी हुई होती है।
  5. और जब मरीज को अपनी life के लिए यह नया passion मिल जाता है, तो उसका ये नया passion उसे रुकावटों और दुखों को दूर करने में मदद करता है।

अगर इंसान को ऐसा करने में मदद की जरूरत है, तो logotherapy उसे visualization के जरिए उसकी मदद करती है। उन्हें अपनी  life के purpose की खोज में और बाद में परेशानियों पर काबू पाने में guidance की जरूरत होती है, ताकि वह अपने purpose की ओर बढ़ सके। Logotherapy के according, life में अपने purpose की खोज करने से इंसान को उस खाली जगह को भरने में मदद मिलती है।

Step 12: महत्वपूर्ण सीखे

Ikigai

किताब के life lessons:

  • एक बुद्धिमान इंसान को ज़िन्दगी के सुखों को avoid नहीं करना चाहिए, बल्कि इस बात के लिए हमेशा aware रहना चाहिए कि उन पर dependence उन्हें satisfaction का गुलाम बना सकती है। इसलिए आपको दिल से खुश रहने की आदत बनानी चाहिए, बजाय उन सुखों के लिए तैयार रहने के जो कुछ ही समय में गायब हो जाते हैं।
  • Present वह सब है जो अभी है, और ये वह एक powerful चीज है जिसे हम control कर सकते हैं और जिसके जरिये अपनी आज और आने वाली life को control कर सकते हैं।
  • जिन चीजों से हम प्यार करते हैं वे एक पेड़ के पत्तों की तरह होती हैं, जो हवा के झोंके के साथ ये कभी भी गिर सकती हैं। हमारे पास जो कुछ भी है, और जिसे हम प्यार करते हैं वह किसी न किसी point पर गायब हो जाएगा। इसलिए हमें इसके बारे में negative हुए बिना इसके साथ खुश रहने के लिए aware रहना होगा। हमें आज में खुश रहना चाहिए, और इसे ध्यान में रखने से हमें नुकसान के समय ज्यादा दर्द से बचने में मदद मिलती है।
  • हमारे Ikigai से जुड़ने के लिए कोई fixed plan नहीं है। इसलिए इसे ढूंढ़ने के बारे में ज्यादा चिंता न करें। बस आप जिसे प्यार करते हैं उसमें busy रहें, साथ ही उन लोगों से घिरे रहें जो आपसे प्यार करते हैं।
  • हम अपनी life का meaning नहीं बनाते, हम उसे अपने मनपसंद काम को करते हुए ढूंढते हैं, इसलिए passionately काम को करें।
  • हम में से हर एक के पास जीने का एक unique कारण है। उसे ढूंढे और life के purpose को पूरा करने के लिए जिंदगी जिए।

रोज की healthy habits:

  • जापानी खाना तब बंद कर देते हैं जब उनका पेट 80% भर जाता है।
  • तनाव एक proven killer है। जिंदगी में challenges, mind और body को active रखने के लिए अच्छे हैं, पर हमें जरूरी challenges को solve करने पर ध्यान देना चाहिए और बाकियों को avoid।
  • आराम करे, थोड़ा धीमा शुरू करो और करते करे, अच्छा खाए और सो जाए। सब कुछ ठीक है। Life एक marathon है, 100 meter की sprint नहीं।
  • अपने mind और body को busy रखें।
  • Clear purpose वाले लोग कभी भी retire नहीं होते हैं और अपनी आखिरी सांस तक अपने passion के साथ में बने रहते हैं।
  • मुस्कुराए  और लोगों से मिलें।
  • बहुत मेहनत करें, लेकिन अपनी Ikigai पर। बाकि पर जितना हो सके उतनी कम मेहनत करें।
  • शुरुआत करें, और आसान और सबसे ज्यादा comfortable step के साथ शुरू करें। समय और information के साथ इसे improve करते रहें।

खानें की आदतें

  • सब कुछ थोड़ा-थोड़ा खाएं। Diversity important है। अलग अलग तरह का खाना खाएं, खास तौर से सब्जियां।
  • इसके अलावा Okinawa के लोग चीनी कभी कबार ही खाते हैं। लेकिन कोई मिठाई या chocolate नहीं या न के बराबर। इसलिए sugar जैसी बीमारी Japan में rarely ही सुनने को मिलती है। तो sugar से बचने और healthy रहने के लिए आप भी इस तरीके का इस्तेमाल करें।
  • Citrus फल खूब खाएं। इनमें ऐसे chemicals होते हैं जो cancer, diabetes और मोटापे को रोकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों ये हैं जापानी लोगों के ख़ुशी और healthy रहने का secret, जिसे Ikigai कहते हैं। जिसमें हमने सीखा की passionate काम करने पर ज्यादा समय, energy और ध्यान देना चाहिए, अपने मनचाहे काम से लोगों की ज़िन्दगी में value add करना चाहिए, ताकि आप भी अपने passion का काम करें और लोगों की problems भी solve हो और life में एक clear goal बनाकर उसके लिए जीना चाहिए।

हमे उम्मीद है कि आपने passion, happiness और health के बारे में कई जरूरी बाते सीखी होंगी। अब इन्हें अपनी जिंदगी में अपनाये और अपना passionate काम करते हुए कामयाब बनें।

सभी Podcast platform पर भी हमारी summary, Kitabein नाम से उपलब्ध है, जिसे हाल ही में भारत का best educational podcast का award भी मिला है। Link ठीक निचे दिया हुआ है:

117 thoughts on “Ikigai by Héctor García & Francesc Miralles”

Leave a Comment